Published On : Mon, Jul 31st, 2017

मनपा और ग्रीन विजिल ने पर्यावरण को लेकर विद्यार्थियों को किया मार्गदर्शन

Advertisement


नागपुर:
नागपुर महानगर पालिका व ग्रीन विजिल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जलवायु कार्यक्रम के तहत मनपा की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर माध्यमिक व कनिष्ठ महाविद्यालय में चर्चा सत्र का आयोजन किया गया था. इस दौरान अर्थ डे नेटवर्क के नवनील दास ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण सवर्धन व सरंक्षण और शास्वत विकास विषय की जानकारी दी. उन्होंने कार्बन उत्सर्जन प्रमाण कैसे कम किया जाए, इसके उपाय पर भी जानकारियां दी. पर्यावरण से सम्बंधित विषय पर क्विज कांटेस्ट का आयोजन भी किया गया. जिसमे पांच विजयी विद्यार्थियों को अर्थ नेटवर्क द्वारा भेट भी दी गई.

शिक्षणाधिकारी संध्या मेड़पल्लीवार ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण को लेकर जागरूक रहने व स्वच्छता की जरुरत है. इस चर्चासत्र में मौजूद ग्रीन विजिल के संस्थापक कौस्तुभ चटर्जी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सम्पूर्ण दुनिया में 22 अप्रैल का दिन वैश्विक वसुंधरा दिन के रूप में मनाया जाता है. अर्थ डे नेटवर्क यह संस्था दुनिया के 195 देशों में पर्यावरण के विषय पर काम करती है. इसका मुख्यालय वाशिंग्टन में है. भारत में कोलकता में इसका मुख्यालय है. इस संस्था ने भारत के शहरों का सर्वेक्षण कर पर्यावरण को लेकर उल्लेखनीय कार्य करनेवाले शहरों को पुरस्कार भी प्रदान किया है. इसमें नागपुर भी एक शहर है. इस चर्चासत्र में 6 स्कूलों का सहभाग रहा.


इस दौरान स्कूल निरीक्षक सुषमा बावनकर, ग्रीन विजिल की सुरभी जैस्वाल, कल्याणी वैद्य, मेहुल कोसरकर व स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक गण मौजूद थे.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges