Published On : Fri, Oct 31st, 2014

डॉ. नितिन राऊत सहित ५ मंत्रियों ने बंगला छोड़ा

Advertisement


शेष
३८ मंत्रियों को बंगला खाली करने की आज तक मोहलत 

pic-35नागपुर टुडे 

महाराष्ट्र की सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मंत्रियों का बंगला मोह अब तक बरक़रार है.राज्य के ४३ में से नितिन राऊत सहित ५ मंत्रियों ने अपना बंगला छोड़ा है.वही पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण,उपमुख्यमंत्री अजित पवार,गृहमंत्री आरआर पाटिल समेत ३८ मंत्री बंगला मोह में फंस गए है.

Gold Rate
Sept 28,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 49,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाराष्ट्र की पिछली सरकार में कांग्रेस और एनसीपी की आघाडी थी.चुनाव घोषित होते ही एनसीपी ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए राज्यपाल के पास जाकर आघाडी की यारी पर पानी फेर दिया था. मजबूरन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को इस्तीफा देना पड़ा था.२८ सितम्बर २०१४ से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागु हुआ. विधानसभा चुनाव का परिणाम १९ अक्टूबर २०१४ को आने के बाद मंत्रियों ने बंगला नहीं छोड़ा। मंत्रियों का बंगला मोह देखते हुए राज्य सरकार ने आज ३१ अक्टूबर २०१४ तक बंगला खाली करने का मोहलत दिया है.

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्रियों में डॉ नितिन राऊत,सुरेश शेट्टी,पदमाकर वळवी,वर्षा गायकवाड़ आदि ५ पूर्व मंत्रियों ने बंगला छोड़ दिया है. मिस्टर क्लीन पृथ्वीराज चौहान इस मामले में अपनी छवि के अनुरूप चूक गए है. आरटीआई कार्यकर्ता संजय अग्रवाल के अनुसार यह तो इनके भ्रस्ट नैतिक आचरण का सर्वोत्तम उदहारण है. वही विदर्भ के पूर्व मंत्री डॉ नितिन राऊत की सकारात्मक पहल से जनमानस में सकारात्मक चर्चा का विषय बने हुए है.

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.