Published On : Sun, Sep 29th, 2019

महाराष्ट्र चुनाव: नितिन राउत नागपुर नॉर्थ से कांग्रेस प्रत्याशी, सुनील केदार सावनेर से

Advertisement

कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly election) के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण (Ashok Chavan) को भोकर से टिकट दिया गया है. वहीं, नितिन राउत को नागपुर उत्तर और परिणीति सिंधे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी (NCP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी.

सुनील केदार का नाम भी लिस्ट मे saoner से  है |

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में ऐलान किया था. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी. लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.