Published On : Mon, Feb 18th, 2019

मार्ड ने 10 हजार रुपए तो वही सभी डॉक्टर भी देंगे बुलढाणा के शहीद नितिन राठोड के परिवार को आर्थिक मदद

Advertisement

नागपूर: पुलवामा में देश के जवान शहीद होने के कारण देश के लोग गुस्से में है. पुरे देश में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है. राजनैतिक पार्टिया ही नहीं स्कुल, कॉलेज के विद्यार्थी भी इस कायरतापूर्ण हमले का विरोध कर रहे है. सरकार समेत अन्य लोग भी शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद कर रहे है और उन्हें श्रद्दांजलि दे रहे है.

नागपूर के मेडिकल हॉस्पिटल में भी मार्ड के डॉक्टरों की ओर से शहीदों को श्रद्दांजलि दी गई कैंडल लगाकर उन्हें याद किया गया, साथ ही इसके महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शहीद जवान नितिन राठोड को मार्ड की ओर से दस हजार रुपए तो वही सभी जीएमसी के डॉक्टरों की ओर से 100-100 रुपए की मदद की गई.

यह सभी जमा की गई निधि शहीद के पत्नी को दी जाएगी. इस दौरान मेडीकल हॉस्पिटल के डीन डॉ. अभिमन्यु निसवाडे, एचओडी डॉ. बंसोड़, मार्ड अध्यक्ष डॉ. आशुतोष जाधव, डॉ. निकिता इंगले समेत करीब 400 डॉक्टर मौजूद थे.

Advertisement

इस समय डॉ. आशुतोष ने बताया कि शहीद नितिन का 11 साल का बेटा है जो 5वी क्लास में पढता है और एक बेटी है जो दूसरी क्लास में पढ़ती है. यह सभी जमा किया गया डोनेशन वे नितिन की पत्नी के सुपुर्द करेंगे. जाधव समेत सभी डॉक्टरों ने इस घटना का तीव्र विरोध किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.