Published On : Mon, Jan 6th, 2020

सैतवाल जैन संस्था के अधिवेशन के नितिन नखाते स्वागताध्यक्ष

Advertisement

नागपुर : अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था के रजत महोत्सव के अधिवेशन का आयोजन 11-12 जनवरी आलंदी (पुणे) मे किया गया है. इस अधिवेशन का स्वागताध्यक्ष नागपुर निवासी नितिन नखाते को गौरव प्राप्त हुआ है. नितिन नखाते भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी, जितो, महावीर युथ क्लब के साथ अनेक सामाजिक संगठनाओं से जुडे है. आचार्यश्री गुप्तिनंदीजी गुरुदेव के प्रिय भक्त है.

उनका सैतवाल जैन समाज की ओर से विशेष सन्मान महावीरनगर स्थित वात्सल्यधारा जैन श्राविका पुलक आश्रय मे किया गया. अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था विदर्भ पूर्व के उपाध्यक्ष प्रकाश मारवडकर, सचिव राजेंद्र नखाते, श्री. पार्श्वप्रभु दिगंबर सैतवाल मंदिर संस्था के महामंत्री दिलीप राखे, दिगंबर जैन युवक मंडल सैतवाल के अध्यक्ष विनय सावलकर के हस्ते नितिन नखाते का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, माला देकर सत्कार किया गया.

इस अवसरपर हेमंत नेटके, प्रमोद भागवतकर, अविनाश शहाकार, किरण मसालकर, विशाल चाणेकर, प्रशांत मानेकर, श्रीकांत धोपाडे, प्रशांत भुसारी, रमेश उदेपुरकर, प्रशांत सवाने, दिलीप राखे, विनय सावलकर ने नितिन नखाते को शुभकामनाये दी. अध्यक्षता प्रकाश मारवडकर ने की.

नितिन नखाते ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा यह अवसर सैतवाल जैन समाज के लिये के लिये गौरव का है. आलंदी मे आयोजित अधिवेशन मे समाज के प्रतिनिधीयों ने अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित रहना चाहिये. समाज को संगठित करने के लिये प्रयास होना जरुरी है. संचालन और आभार राजेंद्र नखाते ने माना.

Advertisement

कार्यक्रम मे मनोज गिल्लरकर, नितिन सावलकर, सिद्धांत नखाते, दिलीप जगताप, गिरिश हनमंते आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.