Published On : Sat, Jun 1st, 2019

गडकरी के स्वागत में एयरपोर्ट पर उमड़ा प्यार और शुभकामनाओं का सैलाब

Advertisement

मंत्री पद की फिर से ताजपोशी के बाद पहली बार गृहनगर आए गडकरी

नागपूर: अपने पांच साल के कार्यकाल में दमदार पर्फारमेंस के बेस पर एक बार फिर नितिन गड़कर ने मोदी सरकार 2.0 में जगह बनाई है. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गडकरी का नागपुर आगमन हुआ जहां नागपुर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. स्वागत करनेवालों में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों समेत बड़ी तादाद में चाहनेवाले मौजूद थे. बैंड बाजों की आवाज के बीच “नितिन गडक़री आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है” के नारो से पूरा विमानतल गूंज उठा.

गडकरी फिर एक बाक सड़क परिवहन मंत्री बने हैं साथ ही एमएसएमई मंत्री की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है. एयरपोर्ट पर नेता कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने के लिए आतुर थे. गडक़री ने कार्यकर्ताओ की मन की भावना भांपते हुए इनोवा के ऊपर चढ़ कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान पालक मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, शहर अध्यक्ष विधायक सुधाकर कोहले, सुधाकर देशमुख, अनिल सोले, कृष्णा खोपड़े, संजय मेंढे, संदीप जोशी, गुड्डू त्रिवेदी, जयप्रकाश गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव पोतदार, अरविंद गजभिये, किशोर पलांदुरकर, दयाशंकर तिवारी, शिवानी दाणी, विक्की कुकरेजा, मनोज पांडे, अर्चना डेहनकर, किशन गावंडे, संजय ठाकरे, दिलीप गौर, मनोज चापले, किशोर पेठे, मनीषा काशीकर, विजय केवलरामानी, प्रभाकर येवले, गुड्डू शेख के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.