Published On : Thu, Apr 4th, 2019

रिकॉर्ड वोटों से जनता जीताएगी नितिन गडकरी को – विधायक कृष्णा खोपड़े

Advertisement

नागपुर: शहर में लोकसभा मतदान करीब आने के साथ ही पार्टियों का प्रचार और रैलियों का दौर भी बढ़ रहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रचार के लिए भाजपा के विधायक भी मेहनत कर रहे हैं. नागपुर टुडे ने भाजपा के विधायक कृष्णा खोपड़े से बातचीत की. खोपड़े ने बताया कि पूर्व नागपुर में प्रचार और रैलियां की जा रही है. लोगों से संपर्क बनाया जा रहा है. शहर के नागरिकों में गडकरी को लेकर काफी उत्साह का माहौल है. लोगों को विश्वास है कि भाजपा के कार्यकर्ता किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं. नितिन गडकरी 2014 में चुनाव में खड़े थे.

उस समय गडकरी 2 लाख से ज्यादा मतों से जीतकर आए थे. 2014 से लेकर 2019 तक शहर में काफी काम हुए हैं. कांग्रेस के नेता के नाम से कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट हो ऐसा कोई उदाहरण शहर में दिखाई नहीं देता है. गडकरी कहते हैं कि यह तो ट्रेलर है. इसका मतलब यह है कि उन्हें नागपुर शहर को देश का सबसे बेहतर शहर बनाना है. इस बार के चुनाव में पिछले बार से ज्यादा की मार्जिन से वे जीतकर आएंगे.

खोपड़े ने आगे कहा कि विपक्षी पार्टियों ने शहर की जनता का सुख दुःख नहीं जाना. शहर में विकास काम नहीं किए. इसलिए जनता उनको मतदान के जरिए ही सबक सिखाएगी. उनके भाषा शैली और उनके विचार काफी निचले स्तर के हो गए हैं. गडकरी ने काम किया इसलिए डंके की चोट पर वह यह बोलते हैं. मेट्रो ट्रैन शहर में लाई. झोपड़पट्टीवासियो को मालकी हक के पट्टे देने का कार्य सरकार की ओर से किया जा रहा है.

कांग्रेस के पास नागपुर से नेता ही नहीं था. गडकरी के सामने किसी भी कांग्रेसी नेता ने टिकट नहीं माँगा. इस शहर ने बड़े बड़े नेता दिए हैं, लेकिन अब गडकरी के सामने किसी भी नेता की हिम्मत नहीं हुई चुनाव लड़ने की. इसलिए भंडारा के व्यक्ति को नागपुर में उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है. जिसका नागपुर की जनता से कोई लेना देना नहीं है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.