Published On : Tue, Jan 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी Corona पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. 64 वर्षीय बीजेपी नेता ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी. गडकरी फिलहाल कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं.

गडकरी ने ट्विटर पर लिखा, मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन में हूं. मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं.

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नड्ढा और राजनाथ भी संक्रमित

उधर, सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा भी कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ की भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. वह होम क्वारंटाइन में हैं. 70 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता ने ट्विटर पर यह जानकारी दी थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.