Published On : Fri, Feb 23rd, 2018

गडकरी ने लगाया अटकलों पर विराम, बोले- दिल्ली में जम गया हूं, महाराष्ट्र की राजनीति में नहीं लौटूंगा

Advertisement


मुंबई: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि वह दिल्ली में जम चुके हैं और अब महाराष्ट्र की राजनीति में नहीं लौटना चाहते। बता दें कि गडकरी की यह टिप्पणी तब सामने आई है जब अटकलें लगाई जा रही थीं कि देवेंद्र फडणवीस की जगह उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, ‘मैं साफ कर दूं, मैं किसी भी परिस्थिति में मुंबई और महाराष्ट्र नहीं लौट रहा। हां, पहले मैं मुंबई और महाराष्ट्र नहीं छोड़ना चाहता था। पर, अब मैं दिल्ली में जम चुका हूं और राष्ट्रीय स्तर पर जिस काम का दायित्व सौंपा गया है उससे संतुष्ट हूं।’

महाराष्ट्र राजनीति में वापस लौटने के सवाल पर गडकरी ने कहा, ‘मैं अब भावनात्मक रूप से दिल्ली से जुड़ा हूं । मुझे बहुत कुछ करना है। अब महाराष्ट्र लौटने का कोई इरादा नहीं है।’ इस मौके पर पीएनबी घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने कहा कि गुनगहार न्याय के कठघरे में होंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने भ्रष्ट लोगों का कभी बचाव नहीं किया।

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बड़े फर्जीवाड़े पर प्रधानमंत्री की खामोशी के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा, ‘जो लोग कह रहे हैं इस पर पीएम को कुछ बोलना चाहिए, उन्हें ये भी जानना चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने हमेशा ही राष्ट्र को शीर्ष पर रखने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जो भी गुनगहार है, उस पर कार्रवाई तय है।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

उबर-रैपिडो के खिलाफ मनसे का मोर्चा.. #nagpurnews #uber #rapido #mnsprotest #latestnews

उबर-रैपिडो के खिलाफ मनसे का मोर्चा.. #nagpurnews #uber #rapido #mnsprotest #latestnews

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 7

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 7

SEHAT KI BAAT - Nagpur Today News

SEHAT KI BAAT - Nagpur Today News

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #engineering

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity #latestnews #news

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges