Published On : Wed, Apr 3rd, 2019

नितिन गडकरी की सभा और रैली को नागरिक दे रहे हैं भरपूर प्रतिसाद

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर में रोजाना विभिन्न भागों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की रैली और सभाओं का धुंआधार प्रदर्शन किया जा रहा है. शहर में उनके प्रचार में देश के बड़े बड़े नेता भी पहुंच रहे हैं. विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और वरिष्ठ नेता उमा भारती भी मंगलवार को शहर पहुंची थी. बुधवार को भी सुबह गडकरी ने अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ रैली में हिस्सा लिया.

मानेवाड़ा रोड, बालाजी नगर, कैलाश नगर, उल्हास नगर समेत आस पास के सभी परिसर में हाथों में भाजपा के झंडे लेकर वाहनों पर सवार युवकों ने गडकरी के समर्थन में जयघोष भी लगाए. इस समय प्रभाग के नागरिकों ने उनको काफी अच्छा प्रतिसाद दिया.

देश में और खासकर नागपुर शहर में किए गए नितिन गडकरी के कार्यो को लेकर भी प्रचार किया जा रहा है. शहर में मेट्रो रेल और अन्य विकास के कार्यों को लेकर भी शहर के नागरिक उन्हें हरएक प्रभाग में भरपूर प्रतिसाद दे रहे हैं.

Advertisement

शिक्षा संस्थान हो या शहर की सड़क या फिर लिबर्टी चौक का उड़ान पुल सभी जगहों पर गडकरी का काम नागरिक देख रहे हैं. हर एक समाज के लोग भी उनकी रैली में शामिल होकर उन्हें जिताने की अपील कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.