Published On : Sun, Jul 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

निजी स्कूल की मनमानी एवं अधिनियम का उल्लंघन : पेरेंट्स ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात की

Advertisement

आज निजी स्कूल के पेरेंट्स ने मा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात की पेरेंट्स ने निजी स्कूल की मनमानी एवं अधिनियम का उल्लंघन करके स्कूल चलाने वाले प्राइवेट स्कूल मनेजमेंट की कंप्लेंट की पेरेंट्स ने बताया कि निजी स्कूल पेरेंट्स से हंड्रेड परसेंट फीस वसूलने के लिए अलग अलग तरीके से दबाव बना रहे हैं जबकि अभी स्कूल बंद हे बच्चों को सिर्फ ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है जहां पेरेंट्स ट्यूशन फीस का 70 परसेंट हिस्सा देने तैयार है पर स्कूल माफिया उनसे हंड्रेड परसेंट फीस की डिमांड कर रहे हैं और जो पेरेंट्स फीस भरने में असमर्थ हैं उनके बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से हटाया जा रहा है एवं उनके पेरेंट्स को बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है जो कि अधिनियम के खिलाफ है अधिनियम मे कहां गया है कि किसी भी कारण से किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता फिर भी प्राइवेट स्कूल अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं राज्य सरकार के मंत्रियों के पास भी पेरेंट्स सैकड़ों बार गए पर उन्होंने पेरेंट्स की कोई मदद नहीं की

राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड जी नए भी पेरेंट्स के दबाव में आकर सिर्फ मीडिया के सामने बयान दिया कि अगर एक भी बच्चे को शिक्षा से प्राइवेट स्कूल ने दूर किया तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी पर अभी तक शहर के कई स्कूलों ने बच्चों को स्कूली शिक्षा से वंचित रखा है लेकिन उन स्कूलों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई शिक्षा मंत्री सिर्फ बयान दे रही हैं पर कोई भी जीआर जारी नहीं कर रही माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी आज तक राज्य सरकार ने कोई जीआर नहीं निकाला क्योंकि ज्यादातर स्कूल इनकी ही पार्टी के लीडर्स के हैं

परिस्थिति का जायजा लेते हुए माननीय गडकरी जी ने आज सभी पेरेंट्स को स्कूल मैनेजमेंट और पेरेंट्स के बीच मध्यस्थता करके समस्या का हल निकालने की बात कही है आज वह दिल्ली के लिए रवाना हुए उन्होंने कहा मैं दिल्ली से आ कर स्कूल मैनेजमेंट और पैरंट्स के साथ बैठकर इस विषय पर कोई ना कोई हल जरूर निकाल लूंगा जहां राज्य सरकार पेरेंट्स का साथ नहीं दे रही है वहां केंद्रीय मंत्री गडकरी साहब ने पेरेंट्स को आज एक बड़ी राहत दी! आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय अभिभावक संघ के संयोजक अभिषेक जैन, आर टि ई एक्शन कमिटी के चेयरमैन मो शाहिद शरीफ़ ,हितेश अग्रवाल, पंकज गुल्हाने, वेंकट राव ,राजेंद्र पटले, रविंद्र अवस्थी, प्रवीण देशमुख, मोनिका खेतान, डीपीएस स्कूल कामठी रोड, पोदार वर्ल्ड स्कूल, प्रेरणा स्कूल ,जैन इंटरनेशनल, स्कूल नारायणा स्कूल, भवंस स्कूल, सेंटर प्वाइंट स्कूल सेंट जॉन स्कूल, जगत पब्लिक स्कूल ,एवं sos स्कूल, के पेरेंट्स शामिल थे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.