
साढ़े 11 से साढ़े 12 के बीच तीन बार धमकी
धमकी भरा यह फोन कॉल आज सुबह तकरीबन 11:30 बजे के आसपास दो बार आया। जिस कार्यालय में यह धमकी भरा फोन आया है वह नितिन गडकरी का जनसंपर्क कार्यालय है। जो कि नागपुर के खामला चौक पर मौजूद है। इस बात की पुष्टि खुद स्थानीय पुलिस और नितिन गडकरी के कार्यालय द्वारा की गई है। सुबह पहला फोन कॉल पहला धमकी भरा फोन कॉल सुबह 11:29 पर आया, उसके बाद दूसरा फोन कॉल 11:35 पर आया और तीसरा फोन कॉल दोपहर 12:32 पर आने की जानकारी सामने आई है। धमकी देने वाले ने दाऊद इब्राहिम गैंग का नाम लिया है। इसके बाद महाराष्ट्र एटीएस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
एटीएस भी जांच में जुटी
दरअसल नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के बाहर चार टेलीफोन लगाए गए हैं। इन्हीं नंबर पर सुबह से तीन बार फोन कॉल आया है। अब इस मामले की तफ्तीश में स्थानीय पुलिस के साथ महाराष्ट्र एटीएस की टीम भी जुट गई है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को देखते हुए आपराधिक किस्म के लोगों या फिर आतंकवादियों की तरफ से यह हमला करने की साजिश हो सकती है। पुलिस और एटीएस इस एंगल से भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




