Published On : Mon, Oct 14th, 2019

उत्तर नागपुर में मिलिंद माने की सभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया नागरिकों को संभोदित

Advertisement

नागपुर– भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना महायुती के उम्मीदवार डॉ. मिलिंद माने के प्रचारार्थ 14 अक्टूबर को उत्तर नागपुर, प्रभाग 3, वनदेवी नगर चौक में. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जंगी जाहिर सभा आयोजित की गई.

आयोजित सभा में हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे. .नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा शहर में किए गए हजारो करोड़ों रुपए के विकास कार्य की जानकारी देते हुए उत्तर नागपुर की जनता से महायुती के उम्मीदवार डॉ. मिलींद माने को फिर चुनकर लाने की अपील करते हुए जनता का आशीर्वाद मिलने पर उत्तर नागपुर का संपूर्ण विकास करने का आश्वासन दिया.

सभा में ‘ भारत माता की जय ‘, ‘ नितिन जी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है ‘ , ‘ भारतीय जनता पार्टी का विजय असो ‘ के नारे गूंजने लगे, पूरा परिसर भाजपा मय हो गया था. आयोजित सभा में विधायक गिरीश व्यास, महानगरपालिका स्वास्थ्य समिति सभापति वीरेंद्र जी कुकरेजा, उत्तर मंडल अध्यक्ष दिलीप गौर, महायुती के अनेक नेता, पदाधिकारी, मंडल के सभी नगरसेवक, नगरसेविका व नगर, मंडल व प्रभाग के समस्त नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.