Published On : Fri, Jun 8th, 2018

सलमान और उनके पिता सलीम खान से मिले नितिन गडकरी

Advertisement

नई दिल्ली : भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान से मुलाकात की। इस दौरान सलमान खान भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान गडकरी ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।

ये मुलाकात सलीम खान के बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस अभियान के तहत मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति से मुलाकात की थी। बता दें कि गडकरी सलीम खान के अलावा नाना पाटेकर से भी मिलेंगे।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान क्या है?

बता दें की केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर समर्थन के लिए भाजपा ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान की शुरुआत की है। 29 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस अभियान को शुरू किया था। इस दौरान सांसद, विधायक समेत भाजपा के नेता मशहूर हस्तियों को मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष देश की 50 जानी-मानी हस्तियों से मिलेंगे।

Advertisement

वहीं, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के 4000 वरिष्ठ कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए 1 लाख से ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता नामचीन लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत अमित शाह कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं। इनमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, योगगुरु बाबा रामदेव समेत फिल्म जगत से माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं।

Advertisement
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction #news

पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews  #Crime #murdernews #police

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...

नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate

नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate

PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi #politicalnews

PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi...

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews  #amravati #newsupdate #maharashtra  #vidarbha

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges