Published On : Sun, Apr 7th, 2019

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ‘ मैन्युफेस्टो ‘ पेश -शहर का होगा अत्याधुनिक विकास

Advertisement

नागपुर- लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शहर से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने अपना मैन्युफेस्टो (वचननामा) पेश किया. रविवार को जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की ओर से यह वचननामा पत्र परिषद् के माध्यम से मीडिया के सामने पेश किया गया. इसमें गडकरी ने शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार के बारे में जानकारी दी. शहर में आनेवाले समय में स्थापित होनेवाले प्रोजेक्ट एम्स, अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, एग्रो कन्वेंशन सेंटर, रेलवे स्टेशन के सामने 8 लेन रोड, अजनी रेलवे स्टेशन का विकास, ब्रॉडगेज मेट्रो, ऑरेंज सिटी स्ट्रीट, रेडीमेड गारमेंट झोन, विमानतल का विकास, अंतर्राष्ट्रीय दर्जे का म्यूजिकल फाउंटेन, नागपुर में फिल्मसिटी का निर्माण समेत अन्य कामों को जरिए शहर को बदलने का वचन दिया गया है.

इस दौरान मौजूद पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि युवाओं को रोजगार और अंतराष्ट्रीय दर्जे का शहर बनाने की हामी भरी है. सभी तबके के लोगों का इस वचननामे में उल्लेख किया गया है. सड़क से लेकर सभी तरह के विकास के कार्यों का जिक्र किया गया है. इस विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. 1 लाख घरों का निर्माण करने का प्रयास है. अगले पांच सालों में नागपुर यह देश का सभी सुविधायुक्त शहर बनेगा.

कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले पर उन्होंने कहा कि वे मुंगेरीलाल के हसींन सपने हैं. नितिन गडकरी की बराबरी वे नहीं कर सकते. लोगों को लगता है कि गडकरी इस शहर के सांसद और मंत्री बने. नागपुर की जनता गडकरी को बहुमतों से विजयी बनाएगी. इस दौरान पत्र परिषद में विधायक गिरीश व्यास, अजय संचेती, जयप्रकाश गुप्ता, विधायक सुधाकर कोहले समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.