Published On : Wed, Mar 13th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

BJP की दूसरी लिस्ट जारी… नागपुर से नितिन गडकरी लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट –

Advertisement

नागपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. इनमें नितिन गडकरी को नागपुर से, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है. इसके अलावा हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट मिला है. सामने आया है कि बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 10 राज्यों की 72 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.

बीजेपी ने की कुल 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गुजरात-7 दिल्ली-2 हरियाणा-6 हिमाचल प्रदेश-2 कर्नाटक-20 सांसद-5 यूके-2 महा-20 तेलंगाना- 06 त्रिपुरा-1

Advertisement

महाराष्ट्र पर थी विशेष निगाह
दरअसल बीजेपी की जब दूसरी लिस्ट जारी हुई तो उसमें महाराष्ट्र पर विशेष नजर थी. अभी हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिवसेना में आने का खुला ऑफर दिया था. उनकी इस पेशकश पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि जब महाराष्ट्र की सीटों की चर्चा होगी तब नितिन गडकरी का नाम उसमें शामिल होगा. दरअसल पहली लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम नहीं था. अब नितिन गडकरी को नागपुर सीट से टिकट दिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.