Published On : Thu, Dec 13th, 2018

चुनाव परिणाम के बाद गड़करी को प्रधानमंत्री बनाने का सोशल मीडिया में खड़ा हो रहा कैम्पेन

Advertisement

नागपुर: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में बीजेपी को मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी पर सवाल उठाये जा रहे है। इन नतीजों के बाद बीजेपी में नेतृत्व परिवर्तन की माँग उठ रही है। उत्तर प्रदेश में तो बाकायदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए।

इसी तरह अब मोदी की जगह केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का नाम वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए बतौर नेतृत्व उभर रहा है। बाकायदा सोशल मीडिया में प्रचार हो रहा है बीजेपी के ही कार्यकर्त्ता गड़करी के समर्थन में पोस्ट कर उन्हें नेता घोषित करने की माँग कर रहे है। गड़करी को नेता घोषित किये जाने को लेकर अभियना शुरू है और उनके समर्थन में माहौल तैयार किये जाने का काम हो रहा है। हालही में हुए चुनाव के आये परिणाम में बीजेपी मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता खो चुकी है। 2014 के बाद पार्टी मोदी और शाह के लिए गए फैसलों के अनुसार चलती है।

इसलिए इस हार के लिए पार्टी के भीतर कार्यकर्त्ता मोदी-शाह को ही जिम्मेदार मानते है। इस संबके बीच गड़करी के समर्थकों को लगता है कि 19 के चुनाव से ठीक पहले पार्टी में बदलाव होगा और गड़करी अगले नेता होंगे। ऐसे में उनके नाम को मजबूती के साथ रखने का प्रयास हो रहा है।

वैसे राजनीतिक विश्लेषक और पंडित भी यह मानते है कि गड़करी,मोदी के पार्टी के भीतर बड़े प्रतिद्वंदी है। बीते साढ़े चार वर्ष के दौरान उन्होंने अपने नाम और काम से देश में खुद को स्थापित किया है। देश भर में गड़करी की लोकप्रियता है इसलिए उन्हें पार्टी का नेता बनाया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.