Published On : Sat, Feb 1st, 2020

बजट 2020: नितिन गडकरी ने बजट को सराहा, बोले- जन-जन का है यह बजट

Advertisement

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्य़काल का दूसरा बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया. सरकार ने जनता के साथ कई लोकलुभावन वादे भी किए. साथ ही कई क्षेत्र को लोगों को निराशा हाथ लगी. कुछ चीजें महंगी भी हो गई. बजट पेश होने के बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है. सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बजट को जन-जन का बजट बताया है. उनहोंने पीएम मोदी औऱ वित्त मंत्री को हृदय से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह लोगों की आकांक्षाओं का बजट है.

बुनियादी ढांचे से लेकर उद्योग, किसान से लेकर रोजगार तक बजट में शामिल किया गया है. मुझे भरोसा है कि बजट 5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी वृद्धि को पूरा करेगा.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.