Published On : Sun, Feb 21st, 2021

ब्रॉडगेज रेलवे परियोजना का देश में होगा अनुकरण

Advertisement

-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक में कहा

नागपुर: नागपुर की मेट्रो एक स्टैंडर्ड गेज मेट्रो है. भारतीय रेल्वे के ब्रॉडगेज मार्ग पर मेट्रो कोचेस चलाकर नागपुर के निकटवर्ती सॅटेलाइट सिटीज़ के साथ नागपुर को जोड़ना इस प्रस्तावित ब्रॉडगेज रेल्वे प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य है. यदि इस ब्रॉड गेज परियोजना में रेलवे कोचों का स्वामित्व निजी निवेशकों को दिया जाता है, तो यह निवेशकों, प्रवासियों, भारतीय रेल, महामेट्रो और एम.एस.एम.ई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह राज्य में पहला ऐसा प्रकल्प है जो आर्थिक दृष्टकोण से व्यावहारिक है और इसका अनुकरण पूरे देश में होगा, यह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में कहा. महामेट्रो, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत विकास संस्था नागपुर की संयुक्त पहल से ब्रॉडगेज रेल्वे मेट्रो के लिए निवेशकों की बैठक का आयोजन किया गया.

Advertisement

गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित ब्रॉड गेज मेट्रो स्टेशन के चलते नागपुर के निकटवर्ती सैटैलाइट टाऊन्स जैसे काटोल, भंडारा, वर्धा, अमरावती, नरखेड, रामटेक, वर्धा को आसानी से नागपुर से जोड़ा जा सकता है. भारतीय रेल के ब्रॉड गेज रेल्वे लाईन पर उपलब्ध प्लॅटफॉर्म, सिग्नल व्यवस्था पहले से ही तैयार है. अतः इस प्रकल्प में केवल मेट्रो के रोलिंग स्टॉक की आवश्यकता होगी. ऐसे कोचेस की कीमत आम तौर पर 30 करोड़ रुपए होती है.

इस ब्रॉड गेज रेलवे की गति 120 किमी प्रति घंटा है और इससे नागपुर से अमरावती तक की दूरी में डेढ़ घंटे जैसे कम समय सीमा में तय करना संभव होगा. ब्रॉड गेज मेट्रो में हवाई जहाज़ की तरह इकॉनोमी और बिज़नेस क्लास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यात्री मनोरंजन, खानपान आदि का लुत्फ़ उठा सकेंगे. इस बैठक में महा मेट्रो के एम.डी. डॉ. ब्रिजेश दिक्षित, एम.एस.एम.ई विकास संस्था के संचालक पी.एम .पार्लेवार उपस्थित थे.

Advertisement
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges