-आज जारी रहेगा 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण
नागपुर: नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र राज्य सरकार के कोटे से वैक्सीन का स्टॉक प्राप्त हुए हैं. अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कुल 96 टीकाकरण केंद्र सक्रीय हो गए हैं. इनमें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तथा एम्स में कोविशिल्ड दिया जाएगा. राज्य सरकार और मनपा द्वारा संचालित इन 96 केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण आज किया जाएगा, अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने कहा. उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को दुसरा डोज़ दिलाने के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी. जिन नागरिकों का दूसरा डोज़ बाकि है वे इस अवसर का लाभ उठाएं, उन्होंने कहा.
इसी तरह 18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्तियों के लिए अब नौ टीकाकरण केंद्र शुरू हो गए हैं. इनमें कोवैक्सीन से टीकाकरण स्व.प्रभाकरराव दटके महाल रोगनिदान केंद्र, छाप्रु सर्वोदय मंडल हॉल छाप्रुनगर, सेंट्रल एवेन्यू, राजकुमार गुप्ता समाज भवन, बजेरिया, विरंगुला केंद्र, जयहिंद सोसायटी, एनअयटी ग्राउंड जवल, मनीष नगर, डॉ आंबेडकर हॉस्पिटल, व मानेवाडा नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र में किया जाएगा. इसके अलावा पाचपावली मैटरनिटी हॉस्पिटल, इंदिरा गांधी अस्पताल गांधीनगर तथा आयसोलेशन हॉस्पीटल इमामवाडा में कोविशिल्ड से टीकाकरण किया जाएगा.
18 से 44 वर्ष आयु समूह के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए ऑनलाईन पंजीकरण अनिवार्य है. ऑनलाईन पंजीकृत व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहना होगा. टीकाकरण केंद्रों में भीड़ न जमा करने और निवारक उपायों को मानने का आवाहन मनपा प्रशासन ने किया है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








