
कन्नौज: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 छात्रों की मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है. हादसा सुबह 4 बजे के करीब एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ जब अनियंत्रित बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 6 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सभी छात्र संतकबीरनगर के खलीलाबाद से हरिद्वार घूमने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि छात्रों की गाड़ी का डीजल ख़त्म हो गया था, जिसके बाद सभी सड़क के किनारे खड़े थे तभी एक बेकाबू बस ने उन्हें रौंद दिया.
सूचना पर पहुंची डायल 100 ने सभी शवों और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. छात्रों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.
शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार है. पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज
विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate




