Published On : Sat, Feb 11th, 2017

कांग्रेस को मिले सिर्फ दो करोड़पति उम्मीदवार, भाजपा को सात

Advertisement

Congress and BJP
नागपुर: 
भाजपा की ओर से ७ तो कांग्रेस की तरफ से मात्र २ करोड़पति मनपा चुनाव लड़ रहे हैं। कागजात में इनमें सबसे ज्यादा अमीर प्रभाग क्रमांक १५ से खड़ी भाजपा उम्मीदवार परिणिति परिणय फुके हैं। इनके द्वारा दर्शायी गई संपत्ति २१ करोड़ है। प्रभाग क्रमांक ३८ से खड़े भाजपा उम्मीदवार विजय राऊत १४.३७ करोड़, प्रभाग क्रमांक १५ से भाजपा उम्मीदवार रुपा राय १३ करोड़, प्रभाग क्रमांक ३७ से भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर दिलीप दिवे ११.७३ करोड़, प्रभाग क्रमांक १ से भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र कुकरेजा १०.३६ करोड़, प्रभाग क्रमांक ७ से खड़ा भाजपा उम्मीदवार नवनीत सिंह तुली ७ करोड़ तो प्रभाग क्रमांक १६ से खड़ा भाजपा उम्मीदवार संदीप जोशी ३.५० करोड़ रुपए की संपत्ति दर्शायी है।

वही दूसरी ओर कांग्रेस ने मात्र २ करोड़पतियों को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इनमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रभाग ३७ से कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे के पास ५.२० करोड़ तो प्रभाग ३८ से कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल गुड़धे पाटिल के पास १८.७५ करोड़ की संपत्ति है।

कुछ और रोचक पहलू
इसके अलावा प्रभाग १५ से कांग्रेस टिकट पर खड़े राजू कामनानी के बड़े भाई जीतू कामनानी का सट्टे के दुनिया में बड़ा नाम है। भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र कुकरेजा आज शहर व जिले में अति महत्वपूर्ण संपत्ति के मालिक हैं, निसंदेह सर्वत्र चर्चित है कि मुख्यमंत्री के काफी नजदीक हैं। भाजपा की चाय और भाजपा का चाय वाला प्रधानमंत्री विश्व में चर्चित है, इसकी टक्कर में एनसीपी ने प्रभाग २० से असल में चाय वाला अनिल अहीरकर को उम्मीदवारी देकर मैदान में उतरा है। अगर अहीरकर ने बाजी मार ली तो इनकी भी चर्चा का लाभ एनसीपी को भविष्य में हो सकता है। शहर भर में जितने भी भाजपा के बैनर-पोस्टर-होर्डिंग लगे है, उनमें से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र नदारद है, सिर्फ प्रभाग १ के भाजपा उम्मीदवारों से सम्बंधित होर्डिंग-बैनरो में वाजपेयी का चित्र दिखाई दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.