Published On : Mon, Jan 23rd, 2017

एनएचएआइ चुस्त तो मनपा सुस्त

Advertisement
  • आचार संहिता लागू होते ही राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाने में जुटा
  • इस मामले में मनपा प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका और जिला परिषद चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बावजूद मनपा और जिला परिषद प्रशासन पूर्णरूपेण उसका पालन नहीं कर रही हैं, वहीं इस मामले में प्रत्यक्ष कोई भूमिका नहीं होने के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (एन एच ए आइ ) की सक्रियता देखते बनती है। स्थानीय नागरिकों ने प्राधिकरण से सक्रियता की सीख लेने की सलाह स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को दी है।

भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण का नागपुर स्थित विभागीय कार्यालय है। इस कार्यालय को स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव की आचार संहिता पालन करने के आदेश मिलते ही एक टीम गठित की गयी। महामार्ग पेट्रोलिंग प्रक्रिया के प्रभारी के. राव के नेतृत्व में कार्यरत इस टीम ने नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग से पिछले दो दिन में दो सौ से ज्यादा होर्डिंग्स और बैनरों को महामार्ग से हटाए हैं। के. राव के अनुसार एक-दो दिनों में मध्यप्रदेश सीमा तक से महामार्ग पर लगे राजनीतिक दलों के सभी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटा लिए जाएंगे।

एक तरफ भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की सक्रियता और दूसरी तरफ इसी तरह के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से शहर के हर प्रमुख स्थल भरे पड़े हैं, लेकिन मनपा प्रशासन और जिला परिषद प्रशासन द्वारा उन्हें न हटाया जाना, नागरिकों के बीच चर्चा का विषय है। नागरिक भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण से सीखने की सलाह स्थानीय स्वराज संस्थाओं के प्रशासकों को दे रहे हैं।





Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.