Published On : Mon, Aug 28th, 2017

बिना बैंक गारंटी जमा कराए शुरू है टोल प्लाजा

Advertisement


नागपुर: एनएचएआई ने बिना बैंकगारंटी लिए सावनेर रोड स्थित टोल नाका पर वसूली के लिए मुम्बई के एक ठेकेदार को अनुमति दे रखी है। इस नाके पर अवैध रूप से संचालन कर रही ठेकेदार कंपनी रोज आवाजाही करने वालों से टोल वसूली कर रही है। इस मामले की जानकारी स्थानीय विधायक ने संबंधित विभाग के मंत्री, अधिकारियों से कर दोषी आधिकारियों समेत टोल वसूली करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि नागपुर-सावनेर-बैतूल राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माणकार्य 2 वर्ष पूर्व किया गया था। मार्ग के निर्माणकार्य के बाद एनएचएआई ने पाटणसावंगी स्थित टोल नाका शुरू किया था। एक माह पूर्व तक स्थानीय युवकों को रोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से टोल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज से ठीक एक माह पूर्व एनएचएआई ने टोल नाका संचालन के लिए टेंडर जारी किया था। टेंडर लेने वाले मुम्बई के ठेकेदार प्रवीण पांडे थे। यह ठेकेदार पहले ही विवादों में रह चुका है। बावजूद इसके एनएचएआई ने उसे ही ठेका दिया। टेंडर की नियमावली के अनुसार रोज की अनुमानित टोल वसूली के हिसाब से अगले 30 दिन की कुल राशि डीडी के रूप में एनएचएआई को देना और इतनी ही राशि की बैंक गैरन्टी जमा करवाना अनिवार्य था। लेकिन इस नए ठेकेदार ने अब तक कोई भी बैंक गारंटी नहीं जमा करवाई है। इसके बावजूद एनएचएआई ने ठेकेदार से मिलीभगत कर उसे टोल संचालन की अनुमति दे रखी है। जबकि बिना बैंक गारंटी के एनएचएआई व टोल का ठेका लेने वाले के बीच एग्रिमेंट नहीं हो सकता है। फिर नए ठेकेदार द्वारा अधिकृत तौर पर टोल संचालन तो दूर की बात है।


सूत्र बतलाते हैं कि एनएचएआई ने नए टोल संचालक को बैंक गारंटी जमा करवाने के लिए 15-15 दिन की 2 मौके भी दिए। लेकिन पांडे ने बैंक गारंटी फिर भी जमा नहीं कराया। पांडे बैंक गारंटी करने के लिए जिले में फाइनांसर ढूंढ रहा है। पांडे ने टोल नाका के टेंडर शर्तों में से एक भी शर्त पूरी किए बगैर टोल संचालन कर रहे हैं। जैसे अग्नि सुरक्षा नदारत, कामगार कार्यालय के नियम शर्तों का पालन न करना, कर्मियों का ‘ऑफिसियल ड्रेस’ में न होना, किसी भी कामगार के पास पहचान पत्र न होना आदि-आदि। जानकारी मिली है कि एनएचएआई के महाप्रबंधक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ठेकेदार से बिना बैंक गारंटी टोल संचालन के लिए बड़ी राशि ली थी।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


टोल संचालक द्वारा एनएचएआई की शह पर किए जा रहे अवैध कृत्य से नाराज सावनेर के विधायक सुनील केदार ने 27 अगस्त 2017 को केंद्रीय परिवहन मंत्री, एनएचएआई प्रमुख, एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों समेत राज्य के मुख्यमंत्री,नागपुर के जिलाधिकारी, नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, नागपुर स्थित एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिख इस मामले की जानकारी देकर किये गए सवालों का लिखित जवाब मांगा। साथ ही मामले के दोषी एनएचएआई के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई व अवैध रूप से संचलन कर रहे टोल नाका के ठेकेदार पर कानूनी कारवाई की भी मांग की है।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud #playstore #application

5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash #newsupdate #socialmedia

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026  #latestnews #newsupdate #topnews #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges