Published On : Mon, May 27th, 2019

समाचार पत्र विक्रेताओं ने कमरों के लिए सौंपा ज्ञापन……

Advertisement

सौसर…. नगर पालिका परिषद सौसर के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने को जारी किए गए नोटिस के बाद सोमवार को बस स्टैंड पर समाचार पत्र विक्रेताओ के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके,सीएमओ विनोद प्रजापति को ज्ञापन सौंपकर समाचार पत्र विक्रय के लिए जगह या दुकान आवंटित करने की मांग की,

समाचार पत्र विक्रेता सलीम खान गणेश हिवरकर ने बताया कि विगत 25 वर्षों से बस स्टैंड पर समाचार पत्र विक्रेताओं के द्वारा अस्थाई दुकान लगाकर प्रदेश जिले के अखबारों का विक्रय किया जाता है,

बारिश चेत्र से आने वाले यात्रियों के लिए योग्य सामग्री विक्रय का स्थान सिर्फ बस स्टैंड ही,
वर्तमान में समाचार विक्रेताओं के द्वारा अस्थाई दुकान लगाकर समाचार पत्रों की बिक्री की जाती है नगर पालिका प्रशासन की ओर से हमें बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस प्राप्त हुआ है,

बस स्टैंड के अलावा हम नगर में किसी दूसरे स्थान पर समाचार पत्र बिक्री की दुकान नहीं लगा सकते हैं, बस स्टैंड पर समाचार पत्र विक्रय करने वाले लोगों के लिए पक्के कमरों का या फिर वर्तमान टीन शेड लगाकर दुकान का निर्माण किया जाए, जिससे कि अपने परिवार का पालन पोषण कर सके, चर्चा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके एवं सीएमओ सौसर के द्वारा समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए समुचित व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है,
ज्ञापन सौंपने में सौसर प्रेस क्लब के राष्ट्रपाल ढोक, बृजकिशोर चांडक,अशोक राठी,मुकेश बागडे,रमेश पातुरकर,प्रेमदास बागड़े,प्रवीण ठवरे,मंगल सोलकी,भूषण लाकडे,आदि थे,

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.