Published On : Thu, Jul 18th, 2019

किडनैपिंग की खबर निकली अफवाह: टोली बस्ती से एमआईडीसी पुलिस ने दो नाबालिक चोरो को धरदबोचा

Advertisement

Kidnapping

नागपुर: शहर में सुबह से ही अफवाह फैलने लगी थी की किडनैपिंग के मामले में वर्धा पुलिस टोली बस्ती पहुंची है. जहां पर नागरिकों ने उन्हें बस्ती में घुसने से रोका. नागपुर शहर में गुरवार को यह खबर शहर में फैली.

लेकिन सच्चाई जब आमने आयी तो मामला कुछ ओर ही निकला. मिली जानकारी के अनुसार एमआईडीसी पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए टोली बस्ती पहुंची थी.

जहांपर तनाव के बाद पुलिस ने दो नाबालिग चोरों को हिरासत में लिया है. मामले की खोजबीन की गई तो यह जानकारी निकलकर सामने आयी.

एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक भरत क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पकडे गए दोनों नाबालिग बिहार के रहनेवाले है और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.