Published On : Mon, Apr 29th, 2019

सीमेंट सड़क बने दो दिन भी नहीं बीते और सड़क पर पड़ गए गड्ढे, आप ने दिया सहायक आयुक्त को निवेदन

Advertisement

नागपुर: शहर के सिरसपेठ गुलाबबाबा झोपड़पट्टी नालंदा बुद्धविहार के परिसर में कुछ महीने पहले बनाएं गए सीमेंट की सड़को के बीचोबीच बड़े बड़े गड्डे हो चुके हैं. जिसके कारण वाहनचालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों की हालत इतनी खराब है कि अगर यहां से कोई भी बड़ा वाहन गया तो वह सड़क में धस सकता है. इसके साथ ही कुछ दिनों से परिसर के स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण भी परिसर के नागरिकों को परेशानियां हो रही हैं. सड़क में हुए गड्ढों के कारण कुछ दिन पहले एक एम्बुलेंस भी सड़क में फंस गई थी. नागरिकों की सतर्कता के कारण एम्बुलेंस को बाहर निकाला गया था. महानगरपालिका की लापरवाही के कारण भी नागरिकों में भारी रोष है.

सड़क को दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइट शुरू करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से महाल गांधीबाग झोन के सहायक आयुक्त को निवेदन सौंपा गया. आम आदमी पार्टी के प्रभाग 18 के अध्यक्ष किशोर चिमुरकर और आप युआ आघाडी के विदर्भ रीजन संयोजक पियूष आकरे, विजय धकाते ने परिसर का दौरा किया और सहायक आयुक्त को सड़क दुरुस्त करने के साथ ही सड़कों में की गई लापरवाही की जांच और ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है. आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या जल्द नहीं सुलझाई जाती तो पार्टी की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान आप मध्य नागपूर के संयोजक लक्ष्मीकांत दांडेकर, विजय धकाते, कृतल आकरे, गिरीश तीतिरमारे, लहनुजी उमरेडकर,चंद्रकुमार मोंदेकर, शैलेश मेश्राम समेत अन्य कार्यकर्त और पदाधिकारी मौजूद थे.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.