Published On : Fri, May 23rd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

पश्चिम नागपुर: कामगार नगर झोपड़पट्टी के पास नाले में मिला नवजात का भ्रूण, इलाके में सनसनी

Advertisement

नागपुर टुडे, पश्चिम नागपुर – गिट्टी खदान थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन टकली के कामगार नगर झोपड़पट्टी के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि एक आवारा कुत्ता नाले में पड़े नवजात शिशु के भ्रूण के अंग लेकर घूम रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता भ्रूण के हाथ और सिर को खा चुका था।

इस भयावह दृश्य को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। घबराए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गिट्टी खदान थाने की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भ्रूण को नाले में किसने फेंका और इसके पीछे क्या मंशा थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और झोपड़पट्टी में रहने वालों से पूछताछ भी की जा रही है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है कि कोई इंसान इतना अमानवीय कैसे हो सकता है।

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाने से संपर्क करें।

जांच जारी है।
रिपोर्टर: रविकांत कांबले | नागपुर टुडे

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges