कोंढाली (नागपुर)। कोंढाली-काटोल मार्ग पर सड़क किनारे झाडिय़ों के बीच 2 से 3 महीने का नवजात शिशु का शव शुक्रवार को सुबह 9 बजे के दौरान मिला. इससे क्षेत्र में देर शाम लोग चर्चा करते दिखे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 9 बजे के करीब कोंढाली-काटोल मार्ग पर बस स्थानक के पीछे लघु शंका के लिए गए लोगों ने एक लाल कपड़े में लिपटा नवजात शिशु (पु.) को देखा. घटना की जानकारी तत्काल कोंढाली पुलिस को दी गई. पुलिस ने नवजात को लेकर शवविच्छेद के लिए नागपुर मेडिकल लेकर आयी और आगे की जांच में जुट गई.
समझा जा रहा है कि बच्चे की चाहत में दंपति अनेक कोशिशें, इलाज इत्यादि से परेशानियों से जूझते हैं और दूसरी ओर ऐसे दंपति भी हैं जो बच्चा होने के बाद अपनी गलती छुपाने अथवा किसी कारणवश उसे किसी झाडिय़ां अथवा अन्यत्र फेंक देते हैं और वह असमय काल के गाल में समा जाता है. घटना को लेकर इन्हीं विचारों से ओतप्रोत चर्चाएं क्षेत्र में देर शाम तक होती रहीं.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




