Published On : Sat, Mar 11th, 2017

आय स्रोतों का अध्ययन कर मनपा को आर्थिक संकट से उबारेंगे : नवनिर्वाचित स्थायी समिति अध्यक्ष

Advertisement

नागपुर: मनपा के सभी आय स्रोतों ( संपत्ति कर, नगर रचना विभाग, बाजार विभाग व अग्निशमन विभाग ) से होने वाली आय का बारीकी से सर्वप्रथम अध्ययन करूँगा।फिर आय बढ़ाने के लिए प्रशासन की मदद करूँगा। ताकि आगामी वर्ष २०१७-१८ के बजट में सभी प्रभागों में सर्वांगीण विकास के लिए निधि की उपलब्धता उल्लेखित कर सकूँ।उक्त विचार आज शनिवार ११ मार्च को मनपा के नवनिर्वाचित स्थायी समिति अध्यक्ष संदीप जाधव ने व्यक्त की।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वे आज स्थायी समिति अध्यक्ष के निर्विरोध अध्यक्ष बनने के पश्चात पदग्रहण समारोह में बतौर सत्कारमूर्ति उक्त जानकारी उपस्थितों को दी।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने एक समय कार्यकर्ता को स्थायी समिति अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, पक्ष के नेतृत्वकर्ताओं के विश्वास पर निश्चित ही खरा उतरने का प्रयास करूँगा। साथ ही प्रभाग ११ के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, जिनकी वजह से मुझे इतनी अहम् जिम्मेदारी मिली है। उक्त जिम्मेदारी को पूरा करने हेतु पक्ष के नेताओं,साथी पदाधिकारी, नगरसेवकों सहित मनपा प्रशासन के सभी अधिकारियों के सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।


वर्ष २०१२ में पहली दफा मैंने मनपा चुनाव लड़ा व जीता। फिर पक्ष ने उपमहापौर जैसी बड़े पद पर आसीन किया।

Advertisement

आज सुबह १०.१६ बजे मनपा स्थायी समिति सभागृह में नए स्थायी समिति सदस्यों की उपस्थिति में निर्विरोध जाधव को समिति अध्यक्ष चुना गया। इस वक़्त पीठासीन अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी सचिन कुर्वे उपस्थित थे। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रभाग ११ की वरिष्ठ नगरसेविका व स्थायी समिति सदस्य संगीता गिरे समेत भाजपा की अन्य १० महिला स्थायी समिति सदस्या सह बसपा के एकमात्र स्थायी समिति सदस्य उपस्थित थे। वैसे स्थायी समिति में अध्यक्ष समेत १६ सदस्य होते है, कांग्रेस कोटे के ३ सदस्यों का नाम तय नहीं होने के कारण उक्त चुनाव १३ सदस्यों ( १२ भज व १ बसपा) की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई।

तत्पश्चात  नवनिर्वाचित समिति अध्यक्ष जाधव ने पदग्रहण कार्यक्रम के तहत पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष बंडू राऊत से जिम्मा लिया। इसके बाद जाधव को मनपा में विपक्ष नेता संजय महाकालकर सहित विधायक सुधाकर कोहले, विधायक सुधाकर देशमुख, विधायक कृष्णा खोपड़े, प्रभाग ११ के युवा नेता प्रमोद माटे आदि ने स्वागत-सत्कार किया।

अंत में पदग्रहण समारोह के दौरान सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष बंडू राऊत, पश्चिम नागपुर के विधायक सुधाकर देशमुख, शहर भाजपा अध्यक्ष सुधाकर देशमुख, नवनिर्वाचित महापौर नंदा जिचकर ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि मनपा में सबसे अहम पद स्थायी समिति अध्यक्ष का है, आज के आर्थिक संकट के दौर में जाधव खरे उतरेंगे। मनपा द्वारा शहर विकास हेतु कभी निधि की कमतरता महसूस नहीं होने दी जाएगी। मनपा चुनाव में भाजपा के दिए गए वचननामा को पूर्ण करने में सभी नवनिर्वाचित स्थायी समिति अध्यक्ष का पूर्ण सहयोग करेंगे।

झलकियाँ
– स्थाई समिति अध्यक्ष चुनाव के लिए सुबह १० बजे का समय तय किया गया था। चुनाव के पीठासीन अधिकारी जिलाधिकारी थे, मात्र २ मिनट देरी से आने पर उन्होंने मनपा अतिरिक्त आयुक्त सोनावणे को देरी से आने हेतु खेद प्रकट किया।

– उक्त चुनाव प्रक्रिया मात्र १० मिनट में संपन्न हो गई।

– स्थाई समिति सभागृह में चुनाव प्रक्रिया के लिए उपस्थित स्थाई समिति सदस्य बसपा नगरसेवक को बाहरी व्यक्ति समझ निगम सचिव ने एक कर्मी को उसका परिचय जानने के लिए उसके पास भेजा ,जब जानकारी मिली तो राहत महसूस की गई।

– नवनिर्वाचित समिति अध्यक्ष को पदग्रहण के दौरान जितनी भी हार, बुके मिली थी। उन्हें मनपा के एक विभाग प्रमुख ने जमाकर उसे पदग्रहण कार्यक्रम में ले ही नहीं गए बल्कि उसकी फूल-हार-माला से दोबारा समारोह में मंच पर उपस्थितों का स्वागत-सत्कार किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.