Published On : Sat, Aug 6th, 2016

सीपी-एसपी को नया ऑफिस

Advertisement

प्रत्येक व्यक्ति से पुलिस बनाएगी जान-पहचान

IMG-20160806-WA0000

नागपुर: उपराजधानी के पुलिस आयुक्तालय व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय की नई आधुनिक इमारत बनाई जाएगी. इसके साथ ही वर्धा, सावनेर, चंद्रपुर, चिमूर, भद्रावती के पुलिस कार्यालयों का भी कायाकल्प किया जाएगा. इसके अलावा पुलिस कर्मियों के आवास की व्यवस्था के लिए सरकारी स्तर पर कई प्रस्ताव है.

वहीं हर पुलिस कर्मी को अपना मकान बनाने के लिए हाउसिंग लोन उपलब्ध कराने की योजना है. यह कहना है राज्य के नए पुलिस महासंचालक सतीश माथुर का. वे शुक्रवार की शाम बतौर डीजी अपनेपहले नगर आगमन पर गढ.चिरोली दौरे के लिए नागपुर पहुंचे. उन्होंने शहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से पुलिस आयुक्तालय में अनौपचारिक चर्चा की.

उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें 9 माह हाउसिंग कार्पोरेशन में काम करने का अनुभव मिला है. डीजी माथुर ने कहा कि पुलिस कायरें में पारदर्शिता रखने की उनकी प्राथमिकता रहेगी.

Advertisement

नक्सलियों से लड.ने पुलिस को अत्याधुनिक हथियार नक्सलियों से लड.ने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने के प्रयास जारी है. हाल में पुलिस के लिए 100 बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट मंगवाए गए है. इसके अलावा कुछ खुफिया तैयारी और मानव संसाधन बढ.ाने पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भी पुख्ता योजनाएं है. 15 अगस्त के बाद आला पुलिस अधिकारियों की मुंबई पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई जा रही है. इसके अलावा मुख्यमंत्री से कुछ जरूरी साधन सामग्री व अन्य कमियां दूर करने के लिए निवेदन किया गया है. सरकार इसमें मदद भी कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.