Published On : Sat, Oct 12th, 2019

न्यू कामठी: घर में चल रहा था देह व्यापार

Advertisement

नागपुर: न्यू कामठी थानांतर्गत गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला को अपने घर में देह व्यापार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई में 2 महिलाओं को छुड़ाया भी गया.

आरोपी महिला का नाम रमानगर रेलवे क्रासिंग के निकट निवासी संगीता राजेश साखरे (49) बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीपी निलोत्पल द्वारा बनाये गये स्पेशल स्क्वाड को जानकारी मिली कि संगीता अपने घर में देह व्यापार चलाती है. वहीं, इस प्रकार के काम में लिप्त महिलाओं को घर भी उपलब्ध कराती है.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सामाजिक कार्यकर्ता पवननगर निवासी सुनीता संतराम ढोले और यादवनगर निवासी जयंत अरुण वडनेरकर को बुलाया और कार्रवाई के दौरान साथ रहने की अपील की. दोनों की अनुमति मिलते ही शाम 4.10 बजे पुलिस ने एक पंटर को संगीता के घर भेजा.

सौदा तय होते ही पंटर ने पुलिस को सूचित कर दिया. इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मारा तो जानकारी सही साबित हुई. पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 महिलाओं को छुड़ाया. संगीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई.

Advertisement

उक्त कार्रवाई डीसीपी निलोत्पल के मार्गदर्शन में एपीआई डी. अन्नछत्रे, सूरज भारती, योगेश तातोड, विनोद सोनटक्के, प्रभाकर मानकर, रवीन्द्र राऊत, चेतन जाधव, मृदुल नगरे, सुजाता पाटिल आदि द्वारा पूरी की गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.