Published On : Sat, Jan 18th, 2020

वाइरल पीडीएच फाइल का संघ ने किया विरोध

Advertisement

नागपुर. सरसंघचालक मोहन भागवत के छायाचित्र वाली ‘नया भारतीय संविधान’ नाम की १६ पेज की एक पीडीएफ फाइल वायरल होने से हड़कंप मच गया. फाइल तेजी से वायरल होने के बाद संघ ने स्पष्ट किया कि इसका कोई संबंध नहीं है.

समाज को तोड़ने वाली शक्तियों द्वारा यह कृत्य किया जा रहा है. शुक्रवार को कोतवाली पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई और पीडीएफ फाइल तैयार करने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई. इससे पहले भी दिल्ली और लखनऊ में पुलिस से शिकायत की गई है.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस पीडीएफ फाइल के मुखपृष्ठ पर सरसंघचालक का छायाचित्र लगाया गया है. १६ पेज की पीडीएफ फाइल हिन्दी भाषा में है. इस संबंध में विदर्भ प्रांत संघचालक रामजी हरकरे, महानगर सहसंघचालक श्रीधरराव गाडगे, महानगर संघचालक सी.ए. राजेश लोया ने पत्र-परिषद लेकर संघ का पक्ष रखा.

उन्होंने बताया कि भागवत के नाम का दुरुपयोग कर दुष्प्रचार किया जा रहा है. संघ ने आजतक भारतीय समाज को जोड़ने का काम किया है. जिन्हें काम पसंद नहीं आ रहा है, वे सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.