Published On : Mon, May 11th, 2020

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही को लेकर नई गाइडलाइंस जारी

Advertisement

नागपूर– रेल मंत्रालय ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसके मुताबिक अब श्रमिक स्पेशल ट्रेन जिस राज्य में जा रही है, वहां तीन स्टापेज पर रुकेगी. इसके अलावा स्लीपर बर्थ की सभी सीटों पर यात्री यात्रा कर सकेंगे. अभी तक ट्रेन की एक बोगी में 72 की जगह 56 लोगों को ही जगह दी जा रही थी.

बता दें कि देशभर में लॉकडाउन के चलते 17 मई तक रेल सेवाएं रद्द हैं. लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों के लिए ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चलाई जा रही हैं. ये ट्रेनें चलने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि कोई भी शख्स रेलवे स्टेशन पहुंच जाए और सफर करने लगे. इन ट्रेनों से चुनिंदा लोग ही सफर कर सकते हैं. ये चुनिंदा लोग हैं- लॉकडाउन में फंसे मजदूर, छात्र, तीर्थयात्री और पर्यटक. लेकिन इनमें से भी वही लोग सफर कर सकते हैं, जिन्हें राज्य सरकार की ओर से अनुमति दी गई है.

स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे के दिशा-निर्देश
– ट्रेन में सफर करने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, सिर्फ उन्हीं यात्रियों को जाने दिया जाएगा जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों

– किसी यात्री को कोई टिकट जारी नहीं किया जाएगा. राज्य सरकारें यात्रियों के टिकट का खर्चा उठाएंगी.
– रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है
– यात्रा के दौरान हर यात्री को मास्क लगाना अनिवार्य है
– यात्रियों को राज्य सरकार की सैनेटाईज़्ड बसों में स्टेशन तक लाया जाएगा
– गंतव्य पर पहुंचने पर इन्हें एक एक बैच के रूप में उतारा जाएगा और वहां हर यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी
– यात्रियों को आइसोलेशन में रखने की जरूरत हुई तो उसकी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी
– राज्य सरकार उन लोगों के घर तक पहुंचने की व्यवस्था करेगी
– 12 घंटे से ज्यादा लंबे सफर वाली ट्रेनों में एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

Advertisement

हालांकि कल यानि मंगलवार से शर्तों के साथ देश के 15 बड़े शहरों के लिए एसी ट्रेनें चलने लगेंगी. रेलवे 12 मई से धीरे-धीरे पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है. शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें नई दिल्ली से शुरू होंगी और देश के अलग-अलग स्टेशनों तक जाएंगी. स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 11 मई यानी आज शाम 4 बजे से शुरू होगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.