Published On : Thu, Nov 21st, 2019

न्यू अपोस्टोलिक इंग्लिश हाई स्कूल के संचालक के विरोध में पॉस्को गुन्हा दाख़िल हो :शाहिद शरीफ़

Advertisement

नागपुर: दो दिन पूर्व नागपुर शहर के कुकड़े लेआउट में अपोस्टोलिक इंग्लिश हाई स्कूल के म्यूज़िक टीचर ने चौथी कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत की. इस मामले में अजनी पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया है. लेकिन संचालक के विरोध में पॉस्को गुन्हा दाख़िल नहीं किया गया. आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो. शाहिद शरीफ ने इस मामले में नाराजगी जाहिर की है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में नैशनल आपक्लिक चर्च ऑफ़ एडुकेशन सोसाइटी अनियमित रूप से इस स्कूल को संचालित कर रही थी. नियमित रूप से एक भी पुरुष कर्मचारी का पुलिस वेरिफ़िकेशन ही नहीं हुआ है.

अधिनियम के तहत पुरुष कर्मचारियों का वेरीफिकेशन होना अनिवार्य है. लेकिन सवाल यहाँ पर यह उठता है की यह संस्था का कार्य आपसी विवाद में चल रहा है और इस कारण यह घटना सामने आयी है. उन्होंने कहा की यह मामला काफ़ी पहले से चल रहा था और जानकारी यह भी मिली है कि ऐसे और भी मामले राजनैतिक रसूख़ के कारण दबा दिए गए हैं.

आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन शाहिद शरीफ़ ने माँग की है कि इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए क्यों की संचालक मंडल की लापरवाही के कारण इस बच्ची पर अत्याचार हुआ है.

Advertisement

चौंकाने वाली बात यह है कि यह आरोपी इसी स्कूल की प्रिंसिपल के घर के ऊपर रहता है और इस संस्था चालकों का आपसी रिश्तेदार बताया जाता है. नियम से देखा जाए तो संस्था स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर के माध्यम से संचालित किया जाना चाहिए. क्योंकि इस संस्था के भाई बहन के पारिवारिक विवाद का मामला न्यायालीन है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.