Published On : Fri, Jun 28th, 2019

जरीपटका : पड़ोसियों के हमले में 3 भाई जख्मी

Advertisement

नागपुर. रंजिश के चलते पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 3 भाइयों पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पुलिस ने भंते कौशल्यानगर निवासी मोहम्मद अशरफ शहाबुद्दीन अंसारी (25) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

आरोपियों में शहजाद अंसारी, शमशाद अंसारी और उनके 5-6 साथियों का समावेश है. शहजाद और शमशाद से अशरफ के परिवार का पुराना विवाद चल रहा है. बुधवार की सुबह अशरफ का छोटा भाई आरोपियों के घर के सामने घूम रहा था. इसी बात पर शहजाद और शमशाद ने उससे विवाद और मारपीट शुरू कर दी. अशरफ का मंजलाभाई बीचबचाव करने पहुंचा तो उससे भी मारपीट करने लगे. फोन कर अपने 5-6 साथियों को बुला लिया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अशरफ और उनके दोनों भाइयों पर बल्ली से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.