इंडियन आइडल की जज और सिंगर नेहा कक्कड़ ने आखिरकार हिमांश कोहली से अपने प्यार का इजहार कर ही दिया. दोनों ने इंडियन आइडल के सेट पर अपने रिश्ते पर आखिरकार मुहर लगा दी. नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांश कोहली के बीच अफेयर की काफी खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं. काफी समय से दोनों इस रिश्ते को लेकर चुप थे लेकिन अब खबर सामने आते ही नेहा के फैन्स काफी खुश हैं.
मीडिया के मुताबिक हिमांश कोहली ने नेहा को ‘इंडियन आइडल 10’ के सेट पर सरप्राइज देने का फैसला किया है. इस दौरान उनके साथ शो के बाकी जज अनु मलिक और विशाल ददलानी भी होंगे. नेहा की बात करें तो वह इस सरप्राइज को लेकर काफी उत्साहित दिखीं जिसके बाद वह अपनी सीट से उठीं और हिमांश को हग कर लिया. जानकारी के मुताबिक, ‘सुनील ग्रोवर शो पर गेस्ट बनकर ‘नेहा का स्वयंवर’ के लिए पहुंचे.
इसके बाद हिमांश वहां होस्ट पारितोष त्रिपाठी के साथ पहुंचते हैं. इसके बाद सवालों और किस्सों का दौर शुरू होता है और इस दौरान नेहा कहती हैं कि हिमांश उन्हें काफी अच्छी तरह से समझते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि जब भी मैं कभी शादी के लिए सोचूंगी तो मेरे दिमाग में इन्हीं का नाम आएगा.’ हाल ही में हिमांश ने इंस्टाग्राम पर नेहा के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जिसे उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था.
इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ‘इंडियन आइडल के सेट पर, जहां क्यूट गर्ल नेहा कक्कड़ को सरप्राइज देने पहुंचा था. यकीनन जिंदगी भर के लिए यादगार पल.’
Credit: India.Com
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
वेरूळ शिक्षक मौत मामले में पुलिस पर सवाल ...#latestnews #breakingnews #news #maharashtranews
संजय राउत ने विपक्षी एकता पर दिया बयान ... #latestnews #breakingnews #maharashtranews...
कोराडी तालाब पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण; बावनकुळे ने अधिकारियों को दिए निर्देश...
हार्बर लाइन पर ओवरहेड वायर टूटने से बाधा ... #news #update #maharashtra...








