महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश महोत्सव के दौरान डीजे और डॉल्बी साउंड पर रोक लगा दिया है. उन्होंने रविवार को कहा कि भगवान गणेश को ऐसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों की जरूरत नहीं है. वहीं डीजे और डॉल्बी साउंड प्रणालियों पर सरकार के रोक से कुछ गणेश मंडलों ने रोष व्यक्त किया है.
बता दें कि बम्बई उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरू में ही सरकर के फैसला को सही ठहराया है. फडणवीस ने यहां मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान गणेश को डीजे..डॉल्बी की जरूरत नहीं है, यह हमारे उत्साह के लिए हमारी जरूरत बन गए हैं.’’
उन्होंने कहा कि पारंपरिक संगीत यंत्र अधिक आनंदायक होते हैं. जबकि अधिक तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण होता है. उनका मानना है कि धूमधाम कम नहीं होना चाहिए लेकिन हमें पर्यावरण और परंपराओं के बारे में भी सोचना चाहिए.
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...





