Published On : Tue, Aug 29th, 2017

कबाड़ से बनी कलाकृतियां शहर के बजाय बढ़ा रहीं नगर निगम वर्कशॉप की शोभा !

Advertisement


नागपुर:
वर्षो से मनपा के प्रांगणों में जमा एवं चोरी हो रहे कबाड़ को एक शक्ल देकर शहर की रौनक बढ़ाने के लिए पूर्व मनपा आयुक्त श्रावण हर्डीकर ने अभिनव योजना बनाई थी. लेकिन आज वे पिंपरी-चिंचवड के आयुक्त है. हर्डीकर व तत्कालीन महापौर प्रवीण दटके के संयुक्त पहल से पिछले वर्ष के दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.

इस प्रतियोगिता में मनपा में विभिन्न जगह पड़े भंगार का सकारात्मक उपयोग करने के उद्देश्य से मनपा प्रशासन ने स्थानीय ४ कलाकार सह लखनऊ, कोलकत्ता, बैंगलोर, मुम्बई, बड़ोदा, हैदराबाद के कुल १४ “स्क्रेप आर्टिस्ट” ने भाग लिया, जो नागपुर पहुँच मनपा का ग्रेट नाग रोड स्थित वर्कशॉप परिसर में विभिन्न कलाकृति का निर्माण किया. सम्पूर्ण भंगार और बिजली की सुविधा के साथ सम्पूर्ण व्यवस्था मनपा प्रशासन के मार्गदर्शन में कारखाना विभाग प्रमुख राजेश गुरमुळे ने की.

उक्त कलाकारों द्वारा निर्मित ठोस कलाकृति शहर में जगह-जगह स्थापित जाने की संकल्पना तो थी, लेकिन सीमेंट सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण न होने की वजह से तैयार कलाकृति कारखाना विभाग की शोभा बढ़ा रही है, इसी दौरान हर्डीकर का नागपुर से पुणे तबादला हो गया, और तो और तात्कालीन महापौर दटके का कार्यकाल भी ख़त्म हो गया. मनपा में भले की भाजपा की पुनः सत्ता आ गई, लेकिन उक्त योजना को साकार करने में किसी की कोई रूचि नज़र नहीं आ रही है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above




– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश बरकरार!

संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews  #nagpurnews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV #TheftCase #PoliceAction

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student  #NewsUpdate #Investigation

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges