Published On : Mon, Jun 4th, 2018

नीट में हुडकेश्वर के सेंट पॉल कॉलेज के विद्यार्थीयों ने मारी बाजी

Advertisement


नागपुर: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए इस साल 6 मई को (नीट) परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसमें करीब 13 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी. पहले नीट का रिजल्ट 5 जून को आना था लेकिन इसे 4 जून को ही जारी कर दिया गया.

नागपुर के विद्यार्थियों ने इसमें सहभाग लिया था. हुडकेश्वर स्थित सेंट पॉल जूनियर कॉलेज के अन्वय शैलेश पानगावकर ने नीट परीक्षा में कॉलेज से प्रथम तो वहीं शहर से तीसरा स्थान हासिल किया है. अन्वय ने परीक्षा में 720 में से 639 मार्क्स हासिल किए हैं. अन्वय का ऑल इंडिया रैंक 264 है. इसके साथ ही कॉलेज के ही सोहम व्यवहारे को 628 मार्क्स, राहुल बजाज को 620, रिशिका मोदी को 614 मार्क्स, अंशुल पांचेल को 613 मार्क्स, अनमोल आरोड़ा ने 601 मार्क्स, और संकल्प चिमड्यालवार ने 584 मार्क्स नीट की परीक्षा में हासिल किए हैं.

इन सभी विद्यार्थियों ने सेंट पॉल जूनियर कॉलेज का नाम रोशन किया है. साथ ही कॉलेज के 128 विद्यार्थियों ने 401 से लेकर 638 तक मार्क्स हासिल किए हैं. इन सभी विद्यार्थियों का सत्कार संस्था के संचालक डॉ. राजाभाऊ टाकसाडे , प्राचार्या देवांगना पुंडे, जितेंद्र मूर्ति ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और आभार प्रकट किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.