Published On : Fri, Jun 7th, 2019

नीट में एलन के नलिन ने किया आल इंडिया टॉप

Advertisement

नागपुर : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) -2019 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने दम दिखाया है. एलन के नलिन ने आल इंडिया में रैंक-1 प्राप्त कर टॉप किया है। इसके साथ ही टॉप 10 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 8 स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है.

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन हैं तो सबकुछ मुमकिन है. यहां के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए पूरे देश में सबसे बेहतर परिणाम दिए हैं. दो साल से क्लासरूम कोचिंग स्टूडेंट्स सीकर निवासी नलिन खंडेलवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है. नलिन ने 701 अंक प्राप्त करके यह कीर्तिमान हासिल किया है. नलिन का नीट में ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ 10वीं में 92 प्रतिशत तथा 12वीं में 95.8 प्रतिषत अंक प्राप्त करना विशेष उपलब्धि रही. नलिन के बड़े भाई निहित भी एलन के स्टूडेंट रह चुके हैं और वर्तमान में जोधपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं.

माहेश्वरी ने बताया कि रैंक 2 पर दिल्ली के भाविक बंसल, रैंक 4 पर फरीदाबाद के स्वास्तिक भाटिया, रैंक 5 पर मेरठ के अनन्त जैन, रैंक 6 पर नासिक के सार्थक राघवेन्द्र भाट, रैंक 8 पर लखनऊ के ध्रुव कुशवाह, रैंक 9 पर देहरादून के मिहिर राय तथा रैंक 10 पर होशंगाबाद के राघव दुबे रहे हैं. एलन मुंबई में मुंबई के 2 छात्रों का परिणाम हैं. आदर्श अडिगा (AIR 105) और गगन दलाल (AIR 243) परिणाम जारी होने के साथ ही एलन में खुशियों के ढोल बज गए। यहां एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया तथा ढोल की थाप पर खुशियों में स्टूडेंट्स और फेकल्टी झूम उठे.

माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष नीट-2019 में 15,19,375 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए. जिसमें से 14,10,755 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. देश के 154 शहरों में परीक्षा हुई. 11 भाषाओं में परीक्षा आयोजित करवाई गई. 6,30,283 छात्र तथा 7,80,467 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं. इसके साथ ही 3,51,278 छात्र तथा 4,45,761 छात्राएं चयनित घोषित किए गए. जनरल के लिए 134, ओबीसी 107, एससी/एसटी 107, सामान्य दिव्यांग 120 तथा ओबीसी,एससी,एसटी के दिव्यांग के लिए कटऑफ पर्सेन्टाइल 107 निर्धारित की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.