Published On : Fri, Jan 12th, 2018

इस हफ्ते आ सकता है नीट 2018 का नोटिफिकेशन

Advertisement

NEEt
नागपुर: उम्मीद है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) इस हफ्ते (NEET UG) 2018 का नोटिफिकेशन जारी करेगा. 2017 में रविवार, 7 मई को परीक्षा का आयोजन किया गया था और इस साल भी उम्मीद है कि मई के पहले हफ्ते में परीक्षा का आयोजन हो.

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए 2016 में नीट को अनिवार्य किया गया था. सिर्फ एम्स और जेआईपीएमईआर अपने परीक्षाओं का आयोजन खुद करता है. बाकी मेडिकल कॉलेजों में नीट में प्राप्त स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है. पिछले साल से सीबीएसई ने पंजीकरण के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बना दिया है. लेकिन यह जम्मू-कश्मीर, असम एवं मेघालय में लागू नहीं है. एनआरआई को आधार कार्ड की जगह अपना पासपोर्ट नंबर देना होगा.

गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने दो नीट के लिए दो शर्तें लगाई थीं. एक शर्ता तो यह थी कि कैंडिडेट्स तीन बार से ज्यादा नीट की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे यानी जिन छात्रों ने 2017 में पेपर दिया था और सफल नहीं हुए, वे दो बार और ट्राई कर सकेंगे. इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 25 साल कर दी गई थी. काफी विरोध और कई याचिकाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस नोटिस को खारिज कर दिया था. 2018 में ये शर्तें लागू होंगी या नहीं, इस बारे में अभी कोई अपडेट्स नहीं आई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.