Published On : Tue, May 25th, 2021

एनडीएस ने 26 प्रतिष्ठानों से वसूले 1.7 लाख

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोजी दल ने मंगलवार को 26 दूकान/प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की और 1.7 लाख का जुर्माना वसूला. हनुमाननगर ज़ोन के अंतर्गत अभय नगर ओमकारनगर स्थित तेजस्वी मार्बल अण्ड हार्डवेअर नमक दुकान को ज़ोन के सहायक आयुक्त के आदेशानुसार सील कर दिया गया. गांधीबाग ज़ोन के अंतर्गत गांधीगेट महाल स्थित विनस लाईट हाऊस नमक दुकान को ज़ोन के सहायक आयुक्त के आदेशानुसार सील कर दिया गया. इसी तरह लकडगंज ज़ोन के अंतर्गत कलमना मार्केट स्थित सुर्या सावजी भोजनालय, जय भोले भोजनालय, संदीप भोजनालय, श्री क्रीष्णा सावजी भोजनालय, मोरेश्वर भोजनालय, शिवाजी भोजनालय व जय भवानी भोजनालय इन सभी दुकानों को ज़ोन के सहायक आयुक्त के निर्देशानुसार सील कर दिया गया. टीम ने 53 प्रतिष्ठानों और मंगल कार्यालयों का निरीक्षण किया. मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशानुसार और उपद्रव खोजी दल के प्रमुख वीरसेन तांबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.