Published On : Tue, Jan 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गलवान में चीनी चाल को मुंहतोड़ जवाब, चीनी सैनिक झंडा लेकर निकले तो भारतीय जवानों ने भी लहराया तिरंगा

Advertisement

भारत ने एक बार फिर चीनी प्रोपेगेंडा का मुंह तोड़ जवाब दिया है. दरअसल, चीनी सैनिकों के झंडा फहराने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय जवानों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें न्यू ईयर पर भारतीय जवान गलवान में तिरंगा झंडा फहराते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, चीनी मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में चीनी सेना अपना झंडा फहराते नजर आ रहे थे. चीनी यूजर्स का दावा था कि चीनी सेना ने यह झंडा गलवान में हुई हिंसा वाली जगह पर फहराया है. जबकि, यह जगह उस पॉइंट से काफी दूर थी.

तिरंगा फहराते नजर आ रहे भारतीय जवान
इंडिया टुडे को मिलीं इन तस्वीरों में भारतीय सैनिक राष्ट्रीय ध्वज फहराते नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके पास हाल ही में सेना में शामिल की गईं नई सिग सॉर राइफलें नजर आ रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, न्यू ईयर पर भारतीय जवानों ने तिरंगा फहराया था.

15 जून को हुई थी हिंसक झड़प
दरअसल, 15 जून 2020 को गलवान घाटी के पेट्रोल पॉइंट 14 पर भारत और चीनी सेना के बीच झड़प हुई थी. इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. इसमें कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे. इसके बाद से दोनों देशों के बीच टेंशन काफी बढ़ गई थी. इस झड़प में चीन को भी काफी नुकसान पहुंचा था. हालांकि, चीन की ओर से आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए.

Advertisement

भारत लगातार PP 14 पर चीनी अधिग्रहण का विरोध करता रहा है. इसी वजह से यह झड़प हुई थी. इस झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. हालांकि, कई स्तर की बातचीत के बाद दोनों देश अपनी सेनाएं पीछे हटाने को तैयार हुए. इसके बाद विवादित जगह को बफर जोन बनाया गया है. इसके अलावा PP 14 को नो पेट्रोल जोन बनाया गया है. दोनों देशों की सेनाएं इस जगह पर 1.5-1.5 किमी पीछे हट गई हैं.

दोनों सेनाओं ने तैनात किए बड़ी संख्या में जवान
दोनों देशों ने बड़ी संख्या में सेना की तैनाती कर रखी है. हालांकि, कोई भी जवान बफर जोन में नहीं है. हालांकि, दोनों सेनाएं एक दूसरे पर कड़ी नजर रख रही हैं. चीनी सेना का वीडियो भी बफर जोन से 1.5-2 किमी दूर है. इसी तरह से भारतीय जवानों ने जहां तिरंगा फहराया है, वह भी नो पेट्रोल जोन से बाहर है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.