Published On : Sat, Jun 5th, 2021

NCWA- XI : अब JBCCI में एंट्री की कवायद, कामगार संघठनें करेंगी बड़ा बदलाव

Advertisement

– पिछली दफे 4 स्लॉट INTUC को दिए गए थे, लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण INTUC को जेबीसीसीआई से बाहर होना पड़ा था

नागपुर : नेशनल कोल वेग एग्रीमेंट – XI के लिए यूनियन ने सयुंक्त रूप से चार्टर ऑफ डिमांड का मसौदा तैयार कर लिया है। अब यूनियन JBCCI के लिए नामों को अंतिम रूप देने में लग गई है। सभी यूनियन में जेबीसीसीआई- X की सूची में फेरबदल होना है।

याद रहे कि कि जेबीसीसीआई – X में 14 स्लॉट थे। इसमें HMS और BMS से 4- 4 तथा CITU एवं AITUC से 3- 3 सदस्यों का प्रतिनिधित्व था। इतने ही वैकल्पिक सदस्य थे। 4 स्लॉट INTUC को दिए गए थे, लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण INTUC को जेबीसीसीआई से बाहर होना पड़ा था।

Advertisement

जेबीसीसीआई- XI में भी यूनियन के स्लॉट X की तरह होंगे। इस दफे निजी कोल कंपनियों को स्लॉट मिल सकता है। कोल इंडिया ने 33 निजी कोल कंपनियों को जेबीसीसीआई- XI में प्रतिनिधित्व के लिए पत्र भेजा है। कुछ कंपनियों ने रुचि भी दिखाई है, लेकिन किसी के नाम नहीं भेजे गए हैं।

इधर, सीटू ने जेबीसीसीआई- XI के लिए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के रूप में एक नया नाम शामिल किया है। बताया गया है कि डीडी रामानंदन और एम नरसिम्हा राव बने रहेंगे। वैकल्पिक सहित सीटू से 6 सदस्य होंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.