Published On : Mon, Jul 30th, 2018

दिल्ली मेट्रो के भीकाजी कामा स्टेशन पर धंसी जमीन

Advertisement

नई दिल्ली : दिल्ली में लगातार हो रही बारिश का असर अब मेट्रो सेवा पर भी दिखने लगा है। बारिश के दौरान तमाम इमारतें गिरने के बाद सोमवार को दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित भूमिगत भीकाजी कामा मेट्रो स्टेशन के पास जमीन धंस गई। मेट्रो स्टेशन पर अचानक जमीन धंसने से मेट्रो प्रबंधन और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

भीकाजी कामा मेट्रो स्टेशन भूमिगत है। इसके पहले भूमिगत तल पर टोकन काउंटर आदि है। दूसरे भूमिगत तल में मेट्रो ट्रेन का संचालन होता है। फिलहाल ये स्टेशन यात्रियों के लिए नहीं खोला गया है। अभी यहां मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा है। अगले माह से डीएमआरसी इस मेट्रो स्टेशन पर संचालन शुरू करने की तैयारी में है।

दो दिन पहले शुरू हुआ है ट्रायल
मेट्रो की पिंक लाइन के एक हिस्से में मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है। ये हिस्सा डीयू के साउथ कैंपस से एयरपोर्ट तक का है। इसका दूसरा हिस्सा साउथ कैंपस से लाजपत नगर के बीच का है। भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन इस दूसरे हिस्से के रूट पर पड़ता है। दो दिन पहले ही डीएमआरसी ने इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल शुरू किया है। मेट्रो की योजना अगस्त माह के अंत या सितंबर तक इस रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू करने की है।

स्टेशन पर कीचड़ व पानी आने से रोकना पड़ा ट्रायल
बताया जा रहा है कि भूमिगत मेट्रो स्टेशन के पास जमीन धंसने की वजह से इसके स्टेशन में पानी घुस गया। स्टेशन की दीवारों और धत से पानी और कीचड़ धार बनकर अंदर गिरने लगा। इसकी वजह से मेट्रो का ट्रायल भी रोकना पड़ा।

Advertisement

नुकसान का आकलन करने में जुटा डीएमआरसी
स्टेशन के आसपास की जमीन धंसने की सूचना मिलते ही डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल इंजीनियरों और विशेषज्ञों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मजदूरों को लगाकर स्टेशन में भरे पानी को बाल्टी से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। पानी निकालने के बाद स्टेशन में जमा कीचड़ साफ किया किया जाएगा। उधर स्टेशन के आसपास जमीन धंसने से हुए गड्ड़े को भरने का काम भी तत्काल शुरू कर दिया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.