Published On : Sat, Nov 28th, 2020

नहीं रहे एनसीपी विधायक भारत भालके

Advertisement

– पुणे के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

पुणे – मुंबई महाराष्ट्र (Maharashtra) के पंढरपुर के विधायक भारत भालके (Bharat Bhalke) का बीते दिन शुक्रवार को निधन हो गया. वो पुणे के रूबी हॉल अस्पताल (Ruby Hall Clinic) में भर्ती थे. बीते कुछ समय से भारत भालके कोरोना से संक्रमित (Corona Infection) थे. कोरोना संक्रमण के बाद ही उन्हें 30 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बता दें, अस्पताल में उनकी तबीयत विगड़ती गई और वे किडनी की समस्या से ग्रसित हो गये थे. उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन तमाम तरह के इलाज के बावजूद उनका शुक्रवार को निधन हो गया. इससे पहले बीते शुक्रवार को ही एनसीपी नेता शरद पवार ने अस्पताल में आकर उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थय की जानकारी ली थी.

60 साल के विधायक भारत भालके लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा सीट से विधायक रहे हैं. उनकी राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. 2009 में उन्होंने डिप्टी सीएम रहे विजयसिंह मोहिते पाटील को पंढरपुर सीट से हरा दिया थी. इस जीत ने उनकी ख्याति में चार चांद लगा दिये थे. उसी के बाद से लोग उन्हें जायंट किलर कहने लगे थे

Advertisement

इसी तरह साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने पंढरपुर सीट से चुनाव जीता. फिर 2019 में वो एनसीपी में शामिल हो गये. और तीसरी बार इसी सीट से विधायक बने. हालांकि उन्होंने पहले बीजेपी ज्वाईन की थी लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बीजेपी छोड़ एनसीपी की टिकट पर चुनाव लड़ा, और जीत दर्ज की.

उनकी मौत से एनसीपी को गहरा झटका लगा है. पार्टी में शामिल होने के बाद से ही उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कई काम किये. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से भी उनके अच्छे संबंध थे. उनकी मौत से पूरे राज्य में शोक है. सबसे गहरा धक्का पंढरपुर के लोगों को लगा है. जिन्होंने अपना नेता खो दिया है. भारत भालके का सरकोली में कल यानी रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.