
नागपुर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती के अवसर पर देशवासी उन्हें याद कर रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने मस्कासाथ, इतवारी स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राकांपा मध्य नागपुर अध्यक्ष रिजवान अंसारी और मध्य नागपुर महिला कार्याध्यक्षा उर्मिला राउत ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश पदाधिकारीगण, जैसे पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये, अनिल अहीरकर, ईश्वर बालबुधे, जानबा मस्के आदि ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनका अभिवादन किया।
राकांपा के नागपुर शहर एवं मध्य नागपुर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी उनके विचारों को याद करते हुए उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर महेंद्र भांगे, हरविंदर सिंह मुल्ला, नूतन रेवतकर, बबीता मेहर, वीरेंद्र यादुका, रवि पराते आदि कार्यकर्ता-पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate
शिंदे का नाम हटाने पर शिवसैनिक भड़के.. #maharashtranews #latestnews #shivsena #newsupdate







