Published On : Fri, May 25th, 2018

राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पेट्रोल के बढ़े दामों के ख़िलाफ़ किया प्रदर्शन

Advertisement

NCP demonstrates against petrol price

नागपुर: पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल भी उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान पाटिल, महिला ईकाई प्रमुख निशिगंधा वाघ, अनिल देशमुख और रमेश बंग और विधायक प्रकाश गजभिए के साथ पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बैलबंडी पर मोर्चा निकला।

पार्टी कार्यकर्ताओ ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए मोटरसाईकिल को बैलबंडी में ऱखकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे। पेट्रोल-डीजल के दामों को नियंत्रित करने की माँग करते हुए प्रदर्शनकारियों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की गई।

जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं जिलाधिकारी अश्विन मुदगल को निवेदन सौपा। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के उत्साही कार्यकर्त्ता बैलगाड़ी में चढ़ गए। ज्ञात हो की पार्टी नेताओं ने जिन जिलाधिकारी महोदय को निवेदन सौपा है उन्होंने ने ही भीषण गर्मी को देखते हुए भरी दोपहर में मूक प्राणियों से काम न लेने का आदेश दिया है। कुछ दिनों पूर्व नागपुर में पीपल्स फॉर एनीमल संस्था की अध्यक्ष करिश्मा गिलानी के प्रयासों से दोपहर में बैलों से काम लेने वाले गाड़ी मालिक पर एफआईआर तक हो चुकी है।

NCP demonstrates against petrol price

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.