
अहेरी (गढ़चिरोली)। अहेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आज तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. इनमें राकांपा उम्मीदवार पूर्व राज्यमंत्री धर्मरावबाबा आत्राम, कांग्रेस उम्मीदवार संतोष आत्राम और शिवसेना प्रत्याशी रामशाह मड़ावी शामिल हैं.
तीनों उम्मीदवारों ने अहेरी के उपविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र पाटिल के पास अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. धर्मराव बाबा आत्राम ने अपने कुलदेवता की पूजा करने के बाद रजवाड़ा से रैली निकाली और शक्ति-प्रदर्शन करते हुए पर्चा दाखिल करने पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष प्रशांत कुत्तरमारे, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाग्यश्री आत्राम, स्नेहादेवी आत्राम, ऋतुराज हलंगेकर, राकांपा के कार्याध्यक्ष बबलू हकीम भी थे.
नामांकन पत्र भरने की कल अंतिम तारीख है. इसके चलते कल ही वर्तमान विधायक दीपक आत्राम और भाजपां-नाविसं के आत्राम भी पर्चा दाखिल करेंगे.
"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का...
ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews...
पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews...
मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news...
सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...
भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra





